किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा
20-Jul-2022 08:14 AM
DESK : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अक्सर परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है. रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र तय करने के लिए अब Google Maps की मदद ली जाएगी. साथ ही अभ्यार्धियों के घर से 300 किलोमीटर की दूरी के अंदर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इससे परीक्षार्थियों का समय तो बचेगा ही, आने-जाने में लगने वाला उनका खर्च भी बच जाएगा.
रेलवे की ओर से बताया गया कि देशभर से अभ्यर्थियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि उनके स्थानीय शहर से बहुत ज्यादा दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने की वजह से उन्हें न सिर्फ लंबी दूरी का सफर करना पड़ता है, बल्कि उनका खर्च भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. अब अभ्यार्धियों के घर से 300 किलोमीटर की दूरी के अंदर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इससे अभ्यर्थियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से रहत मिलेगी. इस नई प्रक्रिया को आने वाले CBT लेवल-4 और लेवल-6 की परीक्षाओं में ही लागू किया जाएगा.
साथ ही अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर तक पहुंचने में किसी तरह की समस्या नहीं हो इसके लिए भी रेलवे की तरफ से कदम उठाया गया है. जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार की ओर से दिए गए पते के साथ दिए गए पिन कोड को गूगल मैप के जरिए उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में मौजूद परीक्षा केंद्र के साथ जोड़ रहे हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्र तक परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे बस और ट्रेन के जरिए आवागमन सुलभ हो.