ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna News: पटना के बेकाबू कार गंगा नदी में गिरी, बाल-बाल बची पति-पत्नी की जान; वीडियो वायरल

Patna News: पटना के दीघा घाट पर तेज रफ्तार कार गंगा नदी में जा गिरी। गाड़ी में सवार पति-पत्नी को दो नाविकों ने बहादुरी दिखाते हुए समय रहते बचा लिया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के दीघा इलाके स्थित जनार्दन घाट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, एक दंपति अपनी नई होंडा सिटी कार से कहीं जा रहे थे। कार में नया चालक होने के कारण गलती से ब्रेक की जगह एक्सेलेरेटर दबा दिया गया, जिससे कार बेकाबू होकर सीधे गंगा नदी में जा गिरी।


हादसा होते ही घाट पर मौजूद लोग सकते में आ गए। मौके पर मौजूद दो नाविक राहुल और आंशु ने तत्परता दिखाई। दोनों ने तुरंत नदी में उतरकर कार तक पहुंच बनाई और कार में फंसे पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि समय रहते दोनों को बाहर निकाल लिया गया और उनकी जान बच गई।


दंपति की पहचान पटना करे पाटलिपुत्रा निवासी अदित्य प्रकाश और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के वक्त रात हो जाने के कारण डूबी हुई कार को बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने नाविकों की बहादुरी की सराहना की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता