ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: पुनौराधाम सीता मंदिर के लिए 812 करोड़ का ग्लोबल टेंडर जारी, इस महीने होगा शिलान्यास

Bihar News: सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित मां जानकी मंदिर को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की योजना के तहत बिहार सरकार ने 812 करोड़ रुपये की लागत से ग्लोबल टेंडर जारी किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौराधाम के भव्य तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ओपन ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के लिए 812 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। 


इसके तहत अब देश-विदेश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनियां निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। पुनौराधाम के सीता मंदिर का शिलान्यास अगस्त 2025 में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने 882.87 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना को मंजूरी दी थी।


बता दें कि नवंबर 2024 में भी 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जिसका उपयोग भूमि अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे के विकास में किया गया। लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं मंदिर की डिज़ाइन साझा कर चुके हैं और इसे बिहार की अस्मिता और गौरव से जोड़ते हुए ऐतिहासिक कदम बताया है। मंदिर परिसर को अयोध्या के राम मंदिर मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।


पुनौराधाम को माता सीता का जन्मस्थल माना जाता है, जिससे इसका विशेष धार्मिक महत्व है। प्रस्तावित योजना में मंदिर के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे यात्री शेड, पार्किंग, रेस्ट हाउस और स्वच्छता केंद्र आदि भी शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता