बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
29-May-2021 04:04 PM
DESK: रेलवे के आरक्षित टिकट का पेमेंट UPI से करने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोन के महाप्रबंधकों को सर्कुलर जारी किया गया है। जीएम की ओर से सभी मंडलों के रेल प्रबंधकों को आदेश भेजा गया है। आरक्षित टिकट का भुगतान UPI से करने पर 5% की रियायत बेस फेयर पर मिलेगी। यह सुविधा अगले साल 2022 के 12 जून तक की यात्रा पर मिलेगी।
कोरोनाकाल में कैश पेमेंट में कमी लाने के लिए रेलवे की ओर से ONLINE पेमेंट के साथ-साथ UPI से भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब रेलवे की ओर से काउंटर पर आरक्षित टिकट की बुकिंग का भुगतान UPI से करने पर 5% की छूट मिलगी। छूट की राशि भुगतान करते ही टिकट की राशि में एडजस्ट किया जाएगा।
पूर्व-मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने बताया कि पहले ONLINE अनारिक्षत टिकट की बुकिंग पर 5% की रियायत देने की घोषणा की गई थी। रेलवे अब कोरोना संक्रमण के दौरान नकद भुगतान से बचने के लिए UPI से भुगतान को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत कोई भी यात्री किसी भी आरक्षित टिकट काउंटर से UPI के माध्यम से भुगतान कर रेलवे का आरक्षित टिकट ले सकते हैं। UPI के तहत भीम एप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।