ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / राहुल गांधी ने ISRO के वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘आपकी मेहनत बेकार...

राहुल गांधी ने ISRO के वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा- ‘आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी’

08-Sep-2019 03:21 PM

By 13

DESK: चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने के भारत के सपने पर ग्रहण लगने के बाद पूरा देश ISRO के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है. लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट जाने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके इसरो को शानदार कार्य के लिए बधाई दी. राहुल गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इसरो की टीम को चंद्रयान-2  मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई. आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है. आपका का काम बेकार नहीं जाएगा. इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की बुनियाद रखी है.’ https://twitter.com/RahulGandhi/status/1170086983193907200 आपको बता दें कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले तक सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से चल रहा था और सामान्य था. लेकिन उसके बाद विक्रम लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया. चंद्रयान के विक्रम लैंडर को रात 1 बजकर 53 मिनट पर चांद की सतह पर उतरना था.