BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
16-Oct-2021 07:53 AM
DESK : खबर फर्स्ट बिहार स्पोर्ट्स डेस्क से.. भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मिस्टर डिपेंडेबल और द वॉल जैसे नामों से चर्चित पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ अब टीम इंडिया के कोच बन सकते हैं। राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच साल 2023 तक के लिए बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के कोच के लिए राहुल का नाम लगभग तय हो गया है।
टीम इंडिया के नए कोच की नियुक्ति को लेकर आईपीएल फाइनल की रात बीसीसीआई के सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट सौरव गांगुली के साथ राहुल द्रविड़ की बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग के दौरान राहुल और बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने कोच पद को लेकर काफी देर तक चर्चा की है, इस बात को समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर राहुल कैसे टीम इंडिया के।लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं बोर्ड उनके लिए किस तरीके से काम कर सकता है इसपर भी चर्चा हुई।
राहुल द्रविड़ का नाम में टीम इंडिया के कोच के लिए पहली बार सामने नहीं आया है। इसके पहले भी उनके नाम की चर्चा हो चुकी है लेकिन तब राहुल द्रविड़ ने कोच बनने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब तो सूत्रों के हवाले से जो नई खबर सामने आई है उसके मुताबिक राहुल भारतीय टीम का कोच बनने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राहुल को यह जिम्मेदारी कब से दी जाएगी। राहुल द्रविड़ साल 2023 तक के लिए टीम इंडिया के कोच के तौर पर कॉन्ट्रेक्ट कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम को अपना नया कोच मिल जाएगा।