ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

अध्यक्ष पद से हटने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने किया ऐसा काम, फिर उनके पीछे पड़े लोग !

अध्यक्ष पद से हटने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने किया ऐसा काम, फिर उनके पीछे पड़े लोग !

04-Jul-2019 10:24 AM

By 7

DESK : राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद ट्विटर अकाउंट के बायो से अध्यक्ष भी हटा लिया है. राहुल गांधी ने आज अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल दिया है. उन्होंने ट्विटर हैंडल में कांग्रेस अध्यक्ष की जगह सांसद लिखा. राहुल गांधी ने एक चिट्टी ट्वीट कर लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली है. बता दें कि राहुल गांधी द्वारा पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. पार्टी से राहुल के इस्तीफे के बाद बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मोतीलाल वोरा का नाम सबसे आगे चल रहा है. https://twitter.com/RahulGandhi   राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी के माध्यम से कहा, लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की हार के लिए मैं पूरी तरह जिम्मेदार हूं. पार्टी पर भरोसा है कि वह अच्छा फैसला करेगी. नए बदलाव के लिए पार्टी के साथ खड़ा हूं. पार्टी के भविष्य के लिए ये जरूरी है. बीजेपी जहां नफरत देखती है मैं वहां प्यार देखता हूं. मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और देश का समर्पित बेटा हूं. मरते दम तक देश की सेवा और रक्षा करूंगा. पार्टी को बिना किसी देरी के नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए. मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं. मैं इस्तीफा दे चुका हूं और अब मैं कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं हूं.