रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
08-Oct-2019 10:23 AM
PATNA : बिहार में भारी बारिश की आफत थम गई है लेकिन अब राजधानी में लोग डेंगू के कहर से पीड़ित हैं. राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में जमा पानी भी धीरे-धीरे कम हो रहा है, मगर इस बीच बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. पटना में अबतक डेंगू से पीड़ित 600 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं. जबकि पूरे बिहार में डेंगू के 900 मामलों का पता चला है. डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिलने जाप संरक्षक पप्पू यादव पीएमसीएच पहुंचे. उन्होंने मरीजों का हाल जाना और उन्होंने बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आम लोगों से घर के आस-पास सफाई रखने की अपील की.
पप्पू यादव ने इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जताया. उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है. सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए. जाप अध्यक्ष ने डेंगू पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. पीएमसीएच में हर रोज डेंगू से पीड़ित 100 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है. पटना में स्वास्थ्य विभाग ने 22 पीएचसी में डेंगू की जांच की व्यवस्था कराई है. बता दें कि 10-12 अक्टूबर बीच पीएमसीएच और एनएमसीएच में डेंगू के जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा.
विभाग ने अपील किया है कि यदि किसी को डेंगू या अन्य बीमारी का एहसास होता है तो वे एंबुलेंस के लिए 102 और चिकित्सा सलाह के लिए 104 पर डायल कर सकते हैं. नगर निगम की ओर से सभी इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है.