बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
26-Nov-2022 09:48 AM
JAMMUI : बिहार में इनदिनों तेज रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन राज्य के किसी ने किसी जगह से यह खबर निकल कर सामने आती रहती है कि तेज रफ्तार के कारण जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा कई जगहों को चिन्हित कर उसे ब्लैक स्पॉर्ट बनाया गया है। साथ ही इन जगहों पर काली पट्टी लगाने की भी तैयारी चल रही है। इधर, इसी बीच अब बिहार के जमुई में तेज रफ़्तार के कारण दो युवक की जान चली गई है और एक गंभीर रूप घायल है।
जानकारी के अनुसार, जमुई के चकाई के चरघरा मोड़ के पास तेज रफ्तार के साथ आ रही ऑटो और बुलेट की आमने -सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है। फिलहाल घायल का इलाज सोनो अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों मृतक युवक की पहचान जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड निवासी नंदकिशोर शर्मा के पुत्र मुन्ना शर्मा तथा सुशील सिंह का पुत्र सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में की गई है। वहीं, इस सड़क हादसे में दो युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।
इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद नजदीकी थाना की पुलिस ने आकर मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, इस तेज रफ़्तार में घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।