ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / राबड़ी देवी इस बार नहीं करेंगी छठ, लालू यादव भी अभी नहीं आएंगे...

राबड़ी देवी इस बार नहीं करेंगी छठ, लालू यादव भी अभी नहीं आएंगे पटना

27-Oct-2022 09:47 PM

PATNA: किडनी की बीमारी के इलाज के सिलसिले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेटी रोहिणी आचार्य के पास सिंगापुर गए थे। करीब दो हफ्ते बाद वे दिल्ली लौट आए  हैं लेकिन उनके पटना आने की संभावना अभी नहीं है। इस बार भी लालू परिवार में छठ पर्व नहीं होगा। 


सिंगापुर के डाक्‍टरों के अनुसार दिल्ली में कुछ जांच कराई गयी है। रिपोर्ट आने के बाद सिंगापुर भेजा जाएगा। वहां के डाक्‍टर रिपोर्ट देखेंगे उसके बाद डॉक्टरों की सलाह के अनुसार काम किया जाएगा। सिंगापुर से दिल्ली लौटने के बाद लालू प्रसाद ने बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर दिवाली मनाई। 


मीसा भारती ने बताया कि कार्ट की अनुमति के बाद उन्हें फिर सिंगापुर ले जाया जा सकता है। लालू प्रसाद अभी दिल्ली में बेटी मीसा के घर पर हैं। उनसे मिलने के लिए राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली गये हुए थे। आज तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है इस बार भी राबड़ी देवी छठ व्रत नहीं करेंगी।