Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
16-Oct-2023 10:24 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अचानक राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय गये हुए थे। जेडीयू कार्यालय में पार्टी के नेताओं से मिलने के बाद वे सीधे राबड़ी आवास पहुंच गये। राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के बाद सीएम आवास की ओर रवाना हुए।
बता दें कि 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही है। बिहार में तीन दिनों तक वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। ऐसी चर्चा हो रही है कि शायद राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चर्चा हुई होगी। बता दें कि इस महीने में कई बार नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी यादव से मिल चुके हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि शायद सीट शेयरिंग और इंडिया गठबंधन को लेकर भी बातचीत हुई होगी। वही लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। इसे लेकर भी चर्चा हुई होगी।