ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / news / Bihar Politics : 'राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा ....',...

Bihar Politics : 'राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा ....', तिरहुत में NDA की हार पर बोले JDU नेता आनंद मोहन ... स्मार्ट मीटर, लैंड सर्वे से नाराज हैं लोग

12-Dec-2024 10:23 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में बीते शाम तिरहुत स्नातक एमएलसी उपचुनाव का परिणाम जारी किया गया। इस चुनाव को एनडीए को बुरी तरह से शिकस्त मिली। इसके बाद अब इस इस सीट को लेकर एनडीए के अंदर घमासान छिड़ा हुआ है। ऐसे में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजपूतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी जेडीयू के नेताओं पर निशाना साधा है। 


आनंद मोहन ने कहा कि यह चुनाव एक इंसान की अहंकार की भेंट चढ़ गया। राजपूत समाज से आने वालीं सांसद वीणा सिंह, विधायक राजू सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह की तस्वीर भी कहीं नहीं दिखी। इसके अलावा शिक्षकों में स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे को लेकर भी काफी नराजगी देखने को मिली है। पूर्व सांसद ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। 


वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच नाराजगी है। आनंद मोहन ने बिहार में हो रहे जमीन सर्वे को लेकर के भी सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जमीन सर्व ग्रामीणों के बीच में आपसी झगड़े की बड़ी बजह बन रही है।अपनी ही पार्टी पर भड़कते हुए आनंद मोहन ने कहा कि राजनीति में अहंकार की भाषा नहीं चलती है। जहां चूक हुई है, जेडीयू और एनडीए के नेताओं को बैठकर इसकी समीक्षा करनी चाहिए। आत्ममंथन करना चाहिए। तिरहुत स्नातक सीट पर जेडीयू एवं एनडीए की हार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


गौरतलब हो कि बता दें कि तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में मतदान हुआ। 9 और 10 दिसंबर को मतगणना हुई, जिसमें निर्दलीय शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी ने जीत हासिल की। जन सुराज पार्टी के विनायक गौतम दूसरे तो आरजेडी के गोपी किशन तीसरे नंबर पर रहे। जेडीयू के अभिषेक झा को चौथे नंबर पर रहकर करारी हार का सामना करना पड़ा। यह सीट जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे से खाली हुई थी।