Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
27-Jul-2024 08:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा तेज थी कि क्या सूबे के मुखिया यानी नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री होगी ? ऐसे में अब इन सवालों का जवाब खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी रुचि अध्यात्म की तरफ है न कि राजनीति की तरफ। वो अपना अधिक से अधिक समय आध्यात्म को देना चाहते है। इसके अलावा फिलहाल उनके विचार में कुछ नहीं है।
दरअसल, राजधानी पटना के एक दुकान से खरीददारी करने पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या वह राजनीति में आएंगे? इसका जवाब देते हुए निशांत ने कहा कि वो आध्यात्म के रास्ते पर चल रहे हैं। निशांत ने कहा कि वह आध्यात्मिक दृष्णिकोण से मोबाइल की दुकान पर आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोबाइल पर हरे रामा- हरे कृष्णा सुनता हूं, उसमें आवाज अच्छी तरह से नहीं आती है इसलिए स्पीकर खरीदने आया हूं तांकि और अच्छा से सुन सकूं। निशांत ने राजनीति में आने की संभावना को दरकिनार करते हुए कहा कि वह आध्यात्म के पथ हैं।
जानकारी हो कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का परिवार बेहद छोटा सा परिवार है। इनके परिवार में फिलहाल उनके बेटे के अलावा कोई नहीं है। हालांकि, नीतीश कुमार के चचेरे भाई जरूर है। लेकिन, वह लोग भी राजनीति में एक्टिव नहीं है। लिहाजा नीतीश कुमार का परिवार के ज्यादातर सदस्य लाइमलाइट से दूर रहते हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने पिता की तरह ही इंजीनियर हैं। वे बीआईटी मेसरा से ग्रेजुएट हैं।
उधर, निशांत पहले भी राजनीति में आने की संभावना को खारिज कर चुके हैं। कुछ साल पहले भी उन्होंने इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि वह कभी भी पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे बल्कि आजीवन अपना जीवन अध्यात्म की ओर ही समर्पित करेंगे.निशांत राजनीतिक कार्यक्रमों और आयोजनों से भी दूर रहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी नहीं है।