ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में झमाझम बारिश, ठनका गिरने से 7 की मौत

24-Sep-2023 07:02 AM

By First Bihar

PATNA : पटना सहित पूरे राज्य में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। समस्तीपुर और बेगूसराय दो जिलों में अतिभारी बारिश बाकी के जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है । बेगूसराय के खोदावंदपुर में सर्वाधिक 316 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यह पिछले चार सालों में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश है। बारिश में ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत भी हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, वज्रपात से अलग-अलग जिलों में सात और दीवार व पोल गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस बारिश की वजह से रेल और सड़क आवागमन पर भी असर पड़ा। बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड के दनौली फुलवरिया स्टेशन के पास करीब 20 मीटर रेलवे ट्रैक धंस गया। इससे डाउन में ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए कार्य चल रहा है।


वहीं, राजधानी पटना में भी दिन भर झमाझम बारिश होती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 22 मिमी और दोपहर ढाई बजे तक 57 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में पटना में लगभग 85 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम में बदलाव से पटना में चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग नौ डिग्री की कमी आई है। लगातार बारिश से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है। पटना एयरपोर्ट पर रनवे साइड में पानी भरने से हवाई यात्रियों और कर्मियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।


उधर, मौसम विभाग ने रविवार को भी पटना में आंशिक से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, सात जिलों में भारी या अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, अररिया और सुपौल में अतिभारी बारिश का औरेंज अलर्ट और पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में बेहतरी की उम्मीद है।