Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
10-Oct-2024 07:17 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में अष्टमी और नवमी को शहर में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई मार्ग वन-वे किए गए हैं। प्रतिबंधित सड़कों पर बाइक भी नहीं जा पाएगी। डाकबंगला की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। जीएम रोड, नाला रोड सहित अशोक राजपथ पर पश्चिमी दरवाजा से पूरब दरवाजा के बीच वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है।
ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर 12 अक्टूबर तक शहर में यातायात में कई फेरबदल किए गए हैं। डाकबंगला चौराहा से कोतवाली, न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड, नाला रोड और गोविंद मित्रा रोड सहित कई सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक है। सप्तमी के दिन यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से चली। कई रास्तों पर आवाजाही बंद होने के बाद भी लोगों को कहीं आनेजाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
ऐसे में आज डाकबंगला चौराहा से कोतवाली तक दोनों फ्लैंकों के अलावा न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन व स्वामीनंदन तिराहे से डाकबंगला से भी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। गांधी मैदान की ओर से स्टेशन जाने वाली गाड़ियां डाकबंगला चौराहा पार कर फ्रेजर रोड के रास्ते सीधे जंक्शन जा सकती हैं।
इधर, भीड़ की वजह से डाकबंगला चौराहे पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी तो एक्जीबिशन रोड होते हुए जंक्शन आएंगी-जाएंगी। नेहरू पथ की ओर से आनेवाली गाड़ियां आयकर गोलंबर से आर ब्लॉक होते हुए जंक्शन की ओर जाएंगी। बुद्धमार्ग में भी वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। बारीपथ से बाकरगंज मोड़-मखनियाकुआं रोड पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध है। सैदपुर से मोईनुल हक स्टेडियम होते हुये दिनकर गोलंबर तक जा सकेंगे। नाला रोड मोड़, हिन्दी साहित्य सम्मेलन से ठाकुरबाड़ी मोड़ की तरफ कोई वाहन नहीं चलेगा।