पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
23-Feb-2024 11:22 AM
By First Bihar
PATNA : बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां होमगॉर्ड के कुछ जवान अपनी मांगों को लेकर सुबह-सुबह बीजेपी दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए। ये लोग बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की मांग कर रहे थे। हालांकि, विधानसभा सत्र होने की वजह से उनकी मुलाकात उपमुख्यमंत्री से नहीं हुई तो ये लोग उग्र हो गए। उसके बाद पुलिस के तरफ से जमकर लाठियाँ चटकाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार , भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास आज सुबह होमगॉर्ड के जवान अपनी मांगों को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इन जवानों ने एक जैसा काम के लिए एक जैसा वेतन और नौकरी में स्थाई करने से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि राज्य के अलग-अलग जिलों से अपनी मांगों को लेकर पुलिस मित्र पहुंचे थे। और बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल रोका। और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन इस दौरान प्रदर्शन और उग्र हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
उधर, पुलिस मित्रों का कहना है ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बनाए जाने के बाद से मानदेय नहीं मिला है। न ही उनकी बहाली को स्थायी किया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर राज्य भर से पुलिस मित्र पटना पहुंचे थे।