ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / राजधानी में छात्र की हत्या,10 दिन बाद जमीन खोदने पर मिला;जांच में सामने...

राजधानी में छात्र की हत्या,10 दिन बाद जमीन खोदने पर मिला;जांच में सामने आई वजह

17-Jan-2024 07:21 AM

By First Bihar

PATNAराजधानी पटना से एक सनसनीखेजमामला निकल कर सामने आ रहा हैयहांनौबतपुर में एक नाबालिक स्कूली छात्र की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के शव को जमीन में दफन कर दिया गया था। पुलिस ने10 दिनों के बाद जमीन खोदकर छात्र का शव बरामद किया है। अब इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के मुताबिकनौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव के कुणाल कुमार उर्फ मंटू शर्मा का बेटा अभिषेक कुमार पिछलेजनवरी को अचानक लापता हो गया।अभिषेक कुमार नौबतपुर के त्रिभुवन हाई स्कूल में दसवां क्लास का छात्र था। लेकिन, पिछले दस दिन से वह गायब था


वहीं, इस घटना लो लेकर अभिषेक के भाई स्नेह कुमार का कहना है कि -जनवरी को परसा गांव के नजदीक से अजीत कुमार सिंह नाम का एक युवक अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उनके भाई अभिषेक कुमार को ले गया। तब से अभिषेक लापता है। काफी पूछताछ के बाद भी जब अजीत कुमार ने अभिषेक का कोई सुराग नहीं बताया तो परिवार के लोगों ने अभिषेक कुमार के हत्या की आशंका जताते हुए अजीत कुमार के खिलाफ नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन दिया।


उधर,घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद अजीत कुमार सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अजीत ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अभिषेक की हत्या की बात कही।अजीत के बयान के बाद बताये गये गदाईपुर गांव में उस स्थल पर जब खुदाई की गई तब वहां जमीन के अंदर से अभिषेक के शव को बरामद किया गया। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि अभिषेक कुमार के दोस्तों के द्वारा ही उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।