ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Dec-2022 02:28 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के पुलिस महकमें से एक खबर निकल करे सामने आई है। यहां एसपी ऑफिस में एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की गई है। इतना ही नहीं जब महिला सिपाही ने इसका विरोध जताया तो, उसकी वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी गई।
दरअसल, राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित एसपी आफिस में पहुंचे एक शख्स ने वहां तैनात महिला सिपाही से बदसलूकी कर दी। आरोपी गलत नीयत से महिला सिपाही को टच करने का प्रयास करते हुए एसपी के ऑफिस में जाने का प्रयास करने लगा। महिला सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित पीड़िता को निलंबित करने और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए चलता बना।
बताया जा रहा है कि, इस मामले में महिला सिपाही ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला सिपाही ने इस मामले में गर्दनीबाग निवासी विप्लव कुमार के खिलाफ गांधी मैदान थाने में छेड़खानी, सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसने अपने प्राथमिकी में बताया है कि, यह शाम में चार बजे के आस- पास कार्यालय में मौजूद थी। उसी समय गर्दनीबाग थाने में दर्ज एक केस के सिलसिले में वादिनी का पति कार्यालय में आवेदन देने के लिए आया था। इसी दौरान कार्यालय कक्ष में अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
इसके आगे पीड़िता ने बताया कि, वह कार्यालय के गेट पर खड़ी होकर एक अन्य कर्मी से बात कर रही थी। तभी आरोपित विप्लव कुमार महिला सिपाही के पास खड़ा हो गया और गलत नीयत से शरीर छूते हुए कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले छानबीन की जा रही है।