Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत
15-Jan-2021 07:25 AM
PATNA : लंबे समय के बाद इंतजार के बाद पटनावासियों को आज अत्याधुनिक सड़क का तोहफा मिलने वाला है. पटना में बने आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन का काम पूरा हो चुका है और आज सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेगे.
इस दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे. बता दें कि आर ब्लॉक से दीघा के बीच 6.3 किमी लंबाई में रेलवे ट्रैक की जमीन पर बनी सड़क का निर्माण दीघा तक पूरा हो गया है. 21 महीने में यह सड़क बनकर तैयार हो गई और पटना के लोगों को इस सड़क के उद्घाटन का लंबे वक्त से इंतजार था.
सिक्स लेन वाली इस सड़क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पथ रखा गया है. इस सड़क से बेली रोड की सीधी कनेक्टिवटी है. इस सड़क के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने भारतीय रेलवे को 221 करोड़ रुपये जमीन के लिए अदा की है.
ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन प्रदेश की पहली ऐसी सड़क है जिसमें नॉइज़ बैरियर्स के साथ सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाए गए हैं. इस सड़क पर कई सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं. वहीं, 5 बस स्टॉप के साथ टॉइलेट की भी सुविधा दी गई है. बरसात को देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम की भी व्यवस्था की गई है.