कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
16-May-2020 06:18 AM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच सरकार की तरफ से चलाए जा रहे क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था और संचालन में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से रोडमैप मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार क्वारेंटाइन सेंटर के संचालन में एनजीओ की भूमिका के साथ रोडमैप तैयार करे।
पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि 18 मई तक सरकार एक रोडमैप बनाकर कोर्ट के सामने रखे। साथ ही साथ याचिकाकर्ता पारुल प्रसाद को कोर्ट में पटना में चल रहे अनाथ आश्रम की जानकारी मुहैया कराने को भी कहा है।
हाईकोर्ट ने कहा है कि कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए राज्य के एनजीओ से कितनी ज्यादा मदद ली जा सकती है उसके बारे में सरकार रोडमैप के साथ पूरी जानकारी मुहैया कराएं। इस मामले पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट में यह जानकारी दी गई कि प्रवासी मजदूरों को केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक बिहार लाया जा रहा है और साथ ही साथ उनकी स्क्रीनिंग कराने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में रहने, खाने का पूरा इंतजाम है लेकिन कोर्ट ने सरकार को एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देश दिए हैं।।