हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Nov-2019 10:02 AM
Patna : प्याज की बढ़ती दामों से परेशान लोगों को राहत तब मिली जब राजधानी में बिस्कोमान और नेफेड के सहयोग से 35 रुपये प्रति किलो प्याज मिलने लगा. लेकिन 35 रूपये प्रति किलो प्याज खरीदने के लिए मंगलवार को शहर में मारामारी की स्थिति हो गयी. आलम कुछ ऐसा हुआ कि पहले बोरिंग रोड के चिल्ड्रेन पार्क में जो प्याज मिल रहा था उसे एस के पूरी थाने में ले जाकर बेचना पड़ा. प्याज खरीदने के लिए लोग कभी लाइन में लगते दिखे तो कभी एक-दूसरे से पहले खरीदारी करने के चक्कर में उलझते भी दिखे. भीड़ के कारण गाड़ी को भी एक जगह से दूसरी जगह ले जाना पड़ रहा है जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि परेशानी तो है लेकिन प्याज के दाम इतने बढ़ गए है कि सस्ते दामों पर प्याज खरीदने के लिए इतना दौड़ धूप करना पड़े वो भी कम है.
नहीं है प्याज की कमी :-
बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ सुनील सिंह का कहना है कि लोग प्याज के लिए परेशान न हों. पांच लाख किलो से भी अधिक प्याज अभी स्टॉक में है. प्याज की बिक्री आसानी स की जा सके इसके लिए पटना से बिस्कोमान के एमडी आरपी सिंह और नेफेड के एडिशनल एमडी नयी दिल्ली से रांची आयें हैं.