Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
02-Nov-2023 03:53 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षक नेता और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने बिहार में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि आज बिहार सरकार ने 120386 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर विश्व में रिकॉर्ड कायम किया है।
उन्होंने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार की क्रियाकलापों को दर्शाता है। नीतीश कुमार ने इस वर्ष 10 अप्रैल को कैबिनेट के द्वारा इस आशय का निर्णय लिया था। मात्र 6 माह के भीतर ही सारी प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र दे दिया गया। यह शिक्षा के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
आनंद पुष्कर ने कहा कि बिहार में सारी चर्चा शिक्षक की नियुक्ति को लेकर हो रही है। यह मुख्यधारा का सवाल है। देश में और कहीं शिक्षक की नियुक्ति को लेकर इस तरह विचार-विमर्श नहीं हो रहा है। सरकार शिक्षकों के बाकी पदों पर भी शीघ्र बहाली करेगी। इससे शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार होगा।