ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा छपरा, सरकार से मिली हरी झंडी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा छपरा, सरकार से मिली हरी झंडी

06-Aug-2022 07:17 AM

SARAN : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने बलिया-छपरा सड़क का टेंडर जारी कर दिया है. छपरा को दो साल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया. इस परियोजना में तीन हजार करोड़ रुपए लागत का अनुमान है. गोरखपुर से बलिया तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से छपरा को जोड़ने के लिए 117 किमी चार लेन सड़क का निर्माण होगा. 


जानकारी के मुताबिक, छपरा को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है. जमीन अधिग्रहण होने के बाद ही टेंडर जारी किया गया है. आने वाले दो महीने में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद किसी एजेंसी को इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी. इस तरह अगर किसी को पटना से दिल्ली जाना होगा तो उन्हें अब 10 किमी कम दूरी तय करनी होगी.


वहीं, हाजीपुर का छपरा से पहले ही चार लेन से जुड़ाव है. हाजीपुर से पटना का सड़क भी काफी अच्छा है. ऐसे में छपरा के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जुड़ने से न केवल सारण, बल्कि पटना, वैशाली सहित अन्य जिले के लोगों का गोरखपुर तक आना-जाना आसान होगा. दूसरी ओर बक्सर छोर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए मंत्रालय ने संशोधन किया है. मंत्रालय ने करीमुद्दीनपुर से भरौली के बीच 17 किमी में सड़क बनाने का निर्णय लिया है.