ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: पटना में लगे ‘बिहार में का बा’ के पोस्टर, अपराध और मटन पार्टी पर RJD का डबल अटैक

Bihar Politics: पटना में आरजेडी नेता सनत कुशवाहा ने पोस्टर लगाकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। पोस्टर में पारस अस्पताल की फायरिंग और ललन सिंह के मटन भोज का ज़िक्र कर सवाल पूछा गया कि "बिहार में का बा?"

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राजधानी पटना की सड़कों पर शुक्रवार को सरकार विरोधी पोस्टरों देखे गए। इन पोस्टरों में एक बार फिर नीतीश सरकार से तीखा सवाल पूछा गया कि "बिहार में का बा?" पोस्टर के जरिए आरजेडी ने बिहार में बढ़ते अपराध और जदयू सांसद ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर सरकार और जेडीयू पर डबल अटैक किया है।


पोस्टरों में लिखा गया कि "बिहार में का बा? अपराधियों का राज बा। फिल्मी अंदाज में अस्पताल में गोलियों की बौछार बा।" यह हमला सीधे तौर पर गुरुवार को पारस अस्पताल में हुई फायरिंग की घटना को लेकर किया गया है। पोस्टर में पारस अस्पताल के सीसीटीवी के उस फुटेज को लगाया गया है, जिसमें पांच बदमाश  पिस्टल के साथ 209 नंबर वार्ड में दाखिल हो रहे हैं।


पोस्टर में अस्पताल की तस्वीर के साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के मटन भोज की तस्वीर भी लगाई गई है। उस पर लिखा गया है कि "सावन में सत्ता पक्ष का मटन भोज का बाहर बा।" इन पोस्टरों को आरजेडी नेता सनत कुशवाहा ने लगवाया है, जो कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। यह पोस्टर एनडीए द्वारा "जंगलराज" के आरोपों के जवाब में लगाया गया है।


दरअसल, बीते दिनों लखीसराय में जेडीयू के कार्यक्रम में ललन सिंह ने लोगों को मटन भोज का न्योता दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विपक्ष ने इसे लेकर जमकर हमला बोला। अब आरजेडी ने पोस्टर के जरिए सत्ता पक्ष को घेरा है और सवाल उठाया है कि जब राज्य में अपराध बेलगाम हो रहे हैं, तो सत्ता पक्ष त्योहार के नाम पर दावतों में व्यस्त क्यों है?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता