ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Bihar News: बिहार में मर्यादा की सारी सीमा लांघ गए शिक्षक, देखते ही देखते अखाड़ा बन गया यह यूनिवर्सिटी कैंपस; लालू यादव भी पहुंच गए

Bihar News: भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय में शिक्षकों के दो गुटों के बीच दिनकर कैंपस में जमकर गाली-गलौज और विवाद हुआ। यूडीटीए सचिव विवेक हिंद और डॉ. निर्लेश यादव के बीच जान से मारने की धमकी तक की नौबत आ गई।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को शिक्षकों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन के सचिव विवेक हिंद और डॉ. निर्लेश यादव गुट के शिक्षक दिनकर कैंपस में आपस में उलझ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक-दूसरे को गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी तक दी गई।


यूडीटीए सचिव विवेक हिंद अंग्रेजी विभाग में हाल ही में नियुक्त शिक्षकों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर रामप्रकाश यादव भी वहां आ गए और नए शिक्षकों को गुटबाजी से बचने की सलाह दी। इस पर विवेक हिंद ने आपत्ति जताई और बहस शुरू हो गई।


विवेक हिंद ने अपने कुछ समर्थकों को मौके पर बुला लिया, जबकि रामप्रकाश यादव ने डॉ. निर्लेश यादव को फोन कर बुलाया। कुछ ही देर में निर्लेश यादव अपने समर्थक शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच तेज बहस, गालियां और धमकियां शुरू हो गईं।


विवेक हिंद गुट के शिक्षक बद्रीनाथ झा ने आरोप लगाया कि डॉ. निर्लेश ने उन पर हाथ छोड़ने की कोशिश की और धमकाया कि चलो केमिस्ट्री विभाग, वहां बात करते हैं। वहीं, रामप्रकाश यादव ने बताया कि विवेक हिंद गुट के लोग जब उन पर हावी होने लगे, तो उन्होंने मजबूर होकर डॉ. निर्लेश को बुलाया। 


घटना की सूचना पर छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव और कुछ कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी भी पक्ष में हस्तक्षेप नहीं किया और दूर रहे। हालांकि बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता