ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा की आड़ में फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था पूरा धंधा

सोशल मीडिया के माध्यम से इस सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा की जांच कर रही है। साथ ही, संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच की जा रही है। मौके पर नेटवर्क के संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है..

Bihar
सेक्स रैकेट का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के वाराणसी से आ रही है, जहां स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने पांच लोगों को दबोचा है। व्हाट्सएप और फेसबुक पर पूरा नेटवर्क चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 3 युवतियों और 2 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।


उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 3 महिला और 2 युवक को दबोचा है। एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने शुक्रवार को बताया कि प्रीतम कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों और 2 युवक को गिरफ्तार किया। पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था।


सोशल मीडिया के माध्यम से इस सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा की जांच कर रही है। साथ ही, संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच की जा रही है। मौके पर नेटवर्क के संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है। जो पहले इसी तरह के मामले में जेल भी जा चुका है। इससे पहले बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था। उस वक्त छापेमारी के दौरान 4 महिला और एक युवक को पकड़ा था। इनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया था। 


गुलशन नगर के एक मकान में काफी समय से सैक्स रैकेट चल रहा था। आस पड़ोस के लोगों ने मकान के अंदर रोज-रोज महिला पुरुषों की आवाजाही देखी तो उन्हें वहां सेक्स रैकेट चलने की जानकारी हुई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर चार महिलाओं और पुरुष को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सभी महिलाएं कस्बे की हैं। जबकि पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम अरबाज पुत्र शराफत सेठ निवासी बड़ी बिहार थाना इज्जत नगर बरेली बताया था