ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट...

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

13-Sep-2022 06:37 PM

SHEKHPURA : लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में कोर्ट ने सूरजभान सिंह को बरी कर दिया। साल 2010 में एक चुनावी सभा के दौरान सूरजभान सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा था। इस मामले में शेखपुरा की कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को बरी कर दिया।


दरअसल, साल 2010 में चुनाव के दौरान सूरजभान सिंह ने शेखपुरा के बरबीघा में बिना प्रशासनिक अनुमति के चुनावी सभा की थी। बरबीघा के तत्कालीन सीओ द्वारा सूरजभान सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में आज सूरजभान सिंह को शेखपुरा के जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। ACJM राजेश कुमार की कोर्ट में सूरजभान सिंह को पेश किया गया।


कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए साक्ष्य के अभाव में सूरजभान सिंह को बरी कर दिया। इस मौके पर सूरजभान सिंह ने कहा कि उन्हें तो इस मामले की जानकारी भी नहीं थी लेकिन न्यायालय सर्वोपरी है, जब-जब आदेश होता है हाजिर हो जाते हैं।