मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Jun-2022 05:34 PM
PATNA: समस्तीपुर के सिवैसिंगपुर पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी को निगरानी पटना की टीम ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में गबन किए जाने की बात सामने आने के बाद विजिलेंस ने पूर्व मुखिया को गुरुवार को सवेरे-सवेरे घर से दबोचा।
दरअसल इसी पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज तिवारी सोमवार को पटना में लगने वाले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे थे और सीएम नीतीश से शिकायत की थी। मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया था कि सिवैसिंगपुर पंचायत में सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट की गयी है।
मनोज तिवारी की शिकायत की जांच का जिम्मा मुख्यमंत्री ने निगरानी विभाग को सौंपा। सरकारी राशि गबन की बात सामने आने के बाद निगरानी ने केस दर्ज किया। जिसमें तत्कालीन मुखिया उर्मिला देवी सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया। गुरुवार की सुबह उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर गयी है। 13 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी से जनप्रतिनिधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।