ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

Aadhaar update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बदलें नंबर, जानिए पूरी प्रक्रिया

अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार मोबाइल ऐप का नया और फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

Aadhaar update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बदलें नंबर, जानिए पूरी प्रक्रिया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार मोबाइल ऐप का नया और फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इस अपडेट के बाद यूजर्स घर बैठे आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए 75 रुपये की फीस देनी होगी और अपडेट होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।


हाल ही में UIDAI ने आधार मोबाइल ऐप का नया वर्जन पेश किया है। नए अपडेट के बाद ऐप का लुक और इंटरफेस पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। हालांकि, कुछ फीचर्स अब ऐप में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए गए हैं, जिससे कई यूजर्स को यह सवाल है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका बदल गया है या नहीं।


UIDAI की ओर से साफ किया गया है कि प्रोसेस पहले जैसी ही है, लेकिन अब मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन ऐप के Services सेक्शन में उपलब्ध है। नए वर्जन की मदद से यूजर्स आसानी से अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, जिससे आधार सेंटर जाने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है।


आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

  1. सबसे पहले Aadhaar App ओपन करें
  2. नीचे दिए गए Services टैब पर जाएं
  3. यहां Mobile Number Update ऑप्शन पर क्लिक करें
  4. Continue to Update Mobile Number पर टैप करें
  5. नया मोबाइल नंबर दर्ज करें
  6. नए नंबर पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन करें
  7. दिए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को पूरा करें
  8. प्रोसेस पूरा होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को भेज दी जाएगी।