मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
20-Sep-2021 04:27 PM
PATNA : पूर्व विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह की घर वापसी हो गई है. बिनोद कुमार सिंह एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं. आज उन्होंने जेडीयू की सदस्यता एक बार फिर से ले ली. प्रदेश कार्यालय में आयोजित पर मिलन समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनका स्वागत किया.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अलावे मंत्री संजय झा और अशोक चौधरी भी मौजूद थे. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और एमएलसी नीरज कुमार और एमएलसी संजय सिंह भी मिलन समारोह के दौरान पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे.

जेडीयू दफ्तर में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पूर्व एमएलसी बिनोद कुमार सिंह दावा कर रहे हैं कि चिराग की पार्टी बिहार में आपराधिक गिरोह बन गयी है, जो शरीफ होगा वह इस गिरोह से बचकर भाग निकलेगा. विनोद सिंह के साथ-साथ लोजपा के सौ से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जेडीयू में शामिल हुए.
फर्स्ट बिहार से बात करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी बिहार में आपराधिक गिरोह बन गयी है. उसे अपराधी चला रहे हैं. वे उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे. विनोद सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के बारे में वे कुछ नहीं बोलना चाहते हैं लेकिन उन्हें अब लगने लगा था कि नीतीश कुमार को छोड़कर ऐसे जगह पर आना उनकी सबसे बड़ी भूल थी. जिस पार्टी को अपराधी चलायें वहां कोई शरीफ आदमी नहीं रहना चाहेगा.

हम आपको बता दें विनोद सिंह चिराग़ पासवान की कोर टीम के सदस्य रहे हैं. लोजपा ने उन्हें 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया था. वे लंबे अर्से तक लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं. उससे पहले वे 2009 से 2015 तक स्थानीय प्राधिकार कोटे से जेडीयू के विधान पार्षद रह चुके हैं.