ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

पूर्व BJP विधायक पर AK-47 से हमला, 2 बॉडीगार्ड की मौत

पूर्व BJP विधायक पर AK-47 से हमला, 2 बॉडीगार्ड की मौत

04-Jan-2022 08:26 PM

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है झारखंड के चाईबासा से जहां एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। मनोहरपुर के पूर्व बीजेपी विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सलियों ने जामलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक के दो बॉडीगाड की मौत हो गई है। वेस्ट सिंहभूम के गोयलकोरा में हुए हमले में नक्सलियों ने पूर्व विधायक पर AK-47 से हमला किया।


पूर्व विधायक गुरूचरण नायक गोयलकोरा के टूनिया गांव में फुटबॉल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में गये थे। फुटबॉल मैंच के दौरान ही अचानक नक्सलियों ने एके-47 से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमने में विधायक तो बाल-बाल बच गए लेकिन विधायक के दोनों अंगरक्षक की जान चली गई। भागते समय नक्सली हथियार लेकर फरार हो गए।


ग्रामीणों का कहना है कि नक्सली करीब 100 की संख्या में थे और करीब चार राउंड फायरिंग की। नक्सलियों ने पूर्व विधायक के दोनों बॉडीगार्ड की गला रेतकर हत्या कर दी। हमले के दौरान पूर्व विधायक किसी खेत खलिहान होते हुए किसी तरह जान बचाकर सोनुआ थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।