कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
16-May-2020 07:47 PM
PATNA : देश की जानी मानी शास्त्रीय संगीत गायिका पद्मश्री डॉ सोमा घोष ने महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ताकतवर बताया है. एडवांटेज डायलॉग के प्लेटफार्म से बनारस की प्रसिद्ध गायिका डॉ सोमा घोष ने कहा है कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा 50 गुना ज्यादा ताकतवर होती हैं. इसमें सहनशीलता उनकी सबसे बड़ी खासियत होती है. महिलाएं जिद्दी भी होती हैं लेकिन उनके अंदर ममता भी होती है. डॉ सोमा घोष ने कहा है कि पुरुषों को अधिकार देकर महिलाएं अपना बड़प्पन साबित कर रही है.
एडवांटेज डायलॉग के प्लेटफार्म पर डीडी बिहार की एंकर प्रेरणा प्रताप से खास बातचीत में शास्त्रीय संगीत गायिका पद्मश्री डॉ सोमा घोष ने बेबाकी से कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है. डॉ सोमा घोष ने कहा है कि महिलाएं सिर्फ एक हुस्न नहीं है, बल्कि एक आवाज भी है. आसानी से जिंदगी में कुछ भी नहीं हासिल किया जा सकता महिलाओं को भी यह बात समझ में आती है. इसलिए वह निरंतर कार्य साधना के जरिए आगे बढ़ रही हैं. डॉ सोमा घोष ने कोरोना महामारी के हालात के बीच लोगों से सकारात्मक सोच को बरकरार रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि कोई भी चीज स्थाई नहीं होती है. कोरोना संकट का दौर भी चला जायेगा. लॉकडाउन के बीच समय का सदुपयोग अपने परिवार और बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए किया जाना चाहिए.

शनिवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म जूम के जरिए एडवांटेज डायलॉग के 13वें एपिसोड का आयोजन किया गया. दोपहर 12:00 से लेकर 12:45 तक के डॉ सोमा घोष लाइव मौजूद थी. डीडी की एंकर प्रेरणा प्रताप के साथ बातचीत में उन्होंने विपदा की इस घड़ी में वैज्ञानिक और कलाकारों की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. संगीत के जरिए किसी भी स्थिति से कैसे उबरा जा सकता है. इसको लेकर भी उन्होंने अपने विचार साझा किये. डॉ घोष ने कहा कि वह शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान को अपना पिता मानती है. गजल सम्राट की बेगम अख्तर उनकी आदर्श है. अपने पुराने दिनों को याद करते हुए डॉ सोमा घोष ने कहा कि 2003 में उन्होंने संसद भवन के अंदर एक कार्यक्रम दिया था. देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ सभी सांसद वहां मौजूद थे. उनके लिए बेहद स्वर्णिम था. संगीत के अंदर कितनी शक्ति है इस बात की जानकारी साझा करते हुए डॉ सोमा घाट घोष ने कहा कि नेवी के एक कमांडर को पक्षाघात हो गया था. वह अपने जीवन से निराश हो गया था लेकिन उसने रेडियो पर मेरी जुगलबंदी गीत सुनकर खुद के जीवन में बदलाव किया और धीरे धीरे ठीक हो गया. नेवी कमांडर स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने मुंबई पहुंचे थे.
एडवांटेज डायलाग के दौरान ग्रुप के संस्थापक सीईओ खुर्शीद अहमद ने कहा कि इस सप्ताह के अगले कार्यक्रम 17 मई को 15 एपिसोड में 12:00 बजे से पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज अंजना प्रकाश मौजूद रहेंगी. उनके साथ एनडीटीवी की एंकर नगमा शहर बातचीत करेंगी. 16 में एपिसोड में शाम 4:30 बजे से सेंटर ऑफ सोशल रिसर्च के डायरेक्टर और विमेन पावर करने की चेयरपर्सन डॉ रंजना कुमारी लाइव रहेंगी. उनके साथ एंकर दीपिका महिद्धारा बातचीत करेंगी.