पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Oct-2023 01:59 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस लाइन में फिर एकबार एक सिपाही की पत्नी के जान देने की खबर निकल कर सामने आई है। सिपाही की पत्नी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। यह घटना सोमवार सुबह पौने दस बजे के करीब की है। इस घटना के बाद से पुलिस लाइन में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,पूर्णिया पुलिस बल में तैनात राजीव कुमार की पत्नी पूनम कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। इसका शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से शव बरामद किया गया है हुई। मृतका का पति राजीव कुमार पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात है। पूर्णिया पुलिस लाइन में एक सिपाही की पत्नी की खुदकुशी की खबर ने सनसनी मचा दी।
बताया जा रहा है कि, मृतका की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसे तीन साल और डेढ़ साल के दो बच्चे हैं। घटना के कारण के बारे में मृतका के पति फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही तमाम सच सामने आएगा। महिला का शव कमरे के सीलिंग फैन से झूलता हुआ मिला है। घटना के समय घर पर बच्चों के अलावा कोई नहीं था। जब सिपाही पति अपने आवास आया तो उसने फंदे से झूल रही पत्नी को नीचे उतारा और आनन- फानन में उसे लेकर जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड गया। जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन के डीएसपी कृष्ण कुमार समेत दर्जनों पुलिस कर्मी पहुंचे। पीड़ित पति को डीएसपी ने सांत्वना दी। मृतका के पति मूल रूप से नवादा जिले का रहने वाले हैं। वहीं घटना की सूचना मृतका के घरवालों को फोन पर दे दी गई है। मौके पर केहाट थाना की पुलिस पहुंची और मृतका के सिपाही पति का बयान दर्ज कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. गौरतलब है कि आठ माह पूर्व भी पुलिस लाइन के बैरक में रह रहे एक सिपाही ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली थी। इस साल खुदकुशी की यह दूसरी घटना है।