ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: पटना गणतंत्र दिवस 2026: गांधी मैदान में 13 झांकियों के साथ भव्य परेड, पुनौराधाम झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह में 13 झांकियां और भव्य परेड होगी। पुनौराधाम की झांकी और नारी शक्ति परेड मुख्य आकर्षण होंगी।

Bihar News: पटना गणतंत्र दिवस 2026: गांधी मैदान में 13 झांकियों के साथ भव्य परेड, पुनौराधाम झांकी होगी आकर्षण का केंद्र
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बार समारोह में कुल 13 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो बिहार की सांस्कृतिक, धार्मिक, विकासात्मक और सामाजिक उपलब्धियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।


सबसे आकर्षक झांकी सीतामढ़ी के मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर की होगी। इसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर करीब 882 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह झांकी राज्य की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगी और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने का संदेश देगी।


परिवहन विभाग की झांकी ‘नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की भावना को जीवंत करेगी। इसमें महिलाएं पिंक बस चलाती हुई नजर आएंगी, जो महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में बिहार सरकार की पहल को दर्शाएगी। कला एवं संस्कृति विभाग की झांकी ‘परंपरा से संरक्षण तक, कलाकारों की सतत यात्रा’ बिहार की लोक संस्कृति और कलाकारों के संरक्षण की कहानी पेश करेगी।


विकास और आत्मनिर्भर बिहार के विजन को भी झांकियों में दर्शाया जाएगा। विधि विभाग स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देगा, ऊर्जा विभाग की झांकी हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता को दिखाएगी। सहकारिता विभाग की झांकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की सरकारी पहलों को उजागर करेगी। शिक्षा विभाग की झांकी सुरक्षित विद्यालय और उन्नत शिक्षा का संदेश देगी, जबकि उद्योग विभाग ‘समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार’ को प्रदर्शित करेगा। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की झांकी समाज में नशामुक्ति का संदेश लेकर आएगी।


गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल भी गांधी मैदान में शुरू हो चुकी है। कड़ाके की ठंड और घने कुहासे के बीच जवानों में जोश और अनुशासन देखने को मिल रहा है। परेड में बिहार पुलिस की पुरुष और महिला बटालियन के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की 20 टुकड़ियां शामिल होंगी। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।


इस बार का समारोह गांधी मैदान को बिहार की संस्कृति, आस्था, विकास और सुरक्षा का भव्य मंच बनाएगा। झांकियों और परेड के माध्यम से राज्य अपनी उपलब्धियों और भविष्य के विजन को पूरे देश के सामने प्रभावी ढंग से पेश करेगा।