ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Politics: ‘बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी सरकार के बीच लड़ाई’, गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर अटैक

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी मानसिकता वाली सरकार के बीच लड़ाई चल रही है।

Bihar Politics
गिरिराज सिंह का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय लोकतंत्र और आतंकी मानसिकता वाली सरकार के बीच सीधी लड़ाई चल रही है।


गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार आताताई तत्वों, आतंकियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करेगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। 


गिरिराज ने कहा कि गुंडागर्दी और हिंसा के बल पर सरकार नहीं चल सकती। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल भारत का अभिन्न अंग है और जो लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे राजनीति कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।


वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लगातार मंदिरों और हिंदू समाज के लोगों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कहीं अल्पसंख्यकों पर घटना होती तो विपक्ष सड़कों पर उतर आता, लेकिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।


संजय सरावगी ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि वहां के हिंदू समाज और उनके धार्मिक स्थलों को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा कि सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने कई नई योजनाओं की घोषणा की, जिन पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कैबिनेट स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और योजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो चुका है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता