ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

Bihar Crime News: बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नहर में पलटी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद

Bihar Crime News: अरवल जिले में उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान मेहंदिया नहर में पलटी वैगनआर कार से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। तस्कर मौके से फरार हो गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अरवल जिले में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेहंदिया नहर क्षेत्र में एक वैगनआर कार के नहर में पलट जाने के बाद उसमें से अवैध शराब की खेप बरामद की गई है। 


जानकारी के अनुसार, शराब तस्कर नहर के रास्ते वैगनआर कार के माध्यम से भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर जा रहे थे। जैसे ही तस्करों की नजर उत्पाद विभाग की गश्ती टीम की वाहन पर पड़ी, वे घबरा गए और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे। इसी दौरान तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर मेहंदिया नहर में पलट गई। 


हादसे के बाद मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा। हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल को घेर लिया और पलटी हुई कार को अपने कब्जे में ले लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रैक्टर की सहायता से नहर में पलटी गाड़ी को टोचन कर बाहर निकाला और उसे उत्पाद विभाग कार्यालय ले जाया गया। 


गाड़ी के अंदर से तेज शराब की दुर्गंध आ रही थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप लदी हुई थी। फिलहाल शराब की मात्रा कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वाहन को कार्यालय लाकर गहन जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितने लीटर शराब बरामद हुई है।


उत्पाद विभाग ने वैगनआर कार को जब्त कर लिया है| विभाग का कहना है कि फरार तस्कर की पहचान के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता