ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / अवैध संबंध के आरोप में भीड़ ने महिला और युवक को पीटा, पंचायत...

अवैध संबंध के आरोप में भीड़ ने महिला और युवक को पीटा, पंचायत ने लगाया 11 हजार रुपए का जुर्माना

18-Nov-2019 05:14 PM

PURNIYA: अवैध संबंध का आरोप लगाकर पंचायत ने महिला और युवक की पेड़ में बांधकर पिटाई की. फिर भीड़ ने दोनों से थूक चटवाया. भीड़ के डर से यह सब महिला और युवक करते रहे. यह घटना पूर्णिया जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र की है. 

मोबाइल चार्ज करने गया था युवक

पीड़ित युवक ने कहा कि वह गांव में ही दोस्त के घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए गया था. इस दौरान ही गांव कई लोग उस घर के अंदर घुस गए और अवैध संबंध का आरोप लगाकर पिटाई करने लगे. महिला और युवक को लोगों ने पेड़ में 5 घंटे तक बांधकर रखा और पिटाई करते रहे. भीड़ के चंगुल से छुटने के बाद युवक और महिला थाने पहुंचे और मुखिया पति समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया. 

51 हजार का लगाया जुर्माना

पंचायत ने दोनों की पिटाई के बाद 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. लेकिन दोनों ने कहा कि इतनी रकम देने में वे सक्ष्म नहीं है. जिसके बाद पंचायत ने जुर्माना की रकम को 11 हजार रुपए कर दिया. पीड़ित युवक मनीष यादव ने बड़हारा थाना में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इसका बारे में धमदाहा डीएसपी ने कहा कि केस की जांच की जा रही है. केस में कई जन प्रतिनिधियों के नाम भी है. सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.