हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Dec-2019 06:22 PM
By tahsin
PURNEA : वामदलों की ओर से नागरिकता कानून के विरोध में बुलाये गए बिहार बंद का असर पूर्णिया में भी देखने को मिला. सड़क पर उतरकर लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया. इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
देश भर में नागरिकता कानून का जमकर विरोध हो रहा है. पूर्णिया में भी इसका विरोध देखने को मिला. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां चटकाईं. बंद के दौरान पूर्णिया सदर एसडीपीओ खुद मोर्चा संभालते हुए नजर आएं. शहर के आर एन शाह चौक से लाइन बाज़ार तक सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पाण्डेय सड़क पर प्रदर्शनकारियों को पीटते नजर आएं.
लाइन बाजार पर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के दौरान पुलिसवाले मेडिकल स्टोर पर खड़े लोगों को भी पीटते नजर आएं. नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर लोगों ने कई गंभीर सवाल खड़ा किये. लोगों ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने सड़क पर ना तो आगजनी की, ना पथराव किया और ना ही उपद्रव हुआ. लेकिन फिर भी पुलिसवालों ने निहत्थों को जमकर पीटा.