हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Nov-2019 04:32 PM
By Tahsin
PURNEA : बिहार सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहते हैं. सरकारी अस्पताल में लापरवाही की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. सदर अस्पताल में कई घंटों तक महिला की शव को कई घंटों तक कुत्ते नोंचते रहे. ये घटना पुर्णिया सदर अस्पताल से सामने आई है. इसपर सवाल किये जाने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से बेहद ही शर्मिंदगी वाला बयान सामने आया है. अधीक्षक ने महिला की शव को लावारिस लाश बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया.
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद से हेल्थ डिपार्टमेंट पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल में मौजूद मरीजों से मिली जानकारी के मुताबिक वो लोग कई दिनों से महिला को आइसोलेशन वार्ड के बरामदे में पड़े देख रहे थे. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन बातों को नकार दिया. मरीज के परिजन मोहम्मद सादिक और इरफान ने बताया कि रात में कुत्ता महिला की शव को नोंच रहा था. मरीजों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी दी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. रात भर शव आइसोलेशन वार्ड के बरामदा पर ही पड़ा रहा. सुबह में गार्ड और स्वीपर ने आकर शव को वहां से हटाया.
घटना को लेकर पूर्णिया सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर इन्द्र नारायण ने बताया कि कल ही लावारिस अवस्था में महिला मरीज को कोई छोड़ गया था जिसके बाद शाम में उनकी मौत हो गई थी. महिला मरीज की अभी तक अस्पताल में इंट्री भी नहीं हुई है. सिविल सर्जन डॉक्टर मधुसूदन ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. उधर पुलिस महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करा रही है.