ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / पूर्णिया के कृषि पदाधिकारी ऑफिस से गिरफ्तार, 1.5 लाख रुपये घूस लेते हुए...

पूर्णिया के कृषि पदाधिकारी ऑफिस से गिरफ्तार, 1.5 लाख रुपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने दबोचा

22-Dec-2020 04:26 PM

PURNEA :  बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस का दावा कर रही है. लेकिन इसके बावजूद भी रिश्वतखोर अफसर मानने को तैयार नहीं हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. जहां निगरानी विभाग की टीम ने पूर्णिया के जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.


निगरानी विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पूर्णिया के जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा ने किसी काम को लेकर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. किसकी सूचना एक व्यक्ति के द्वारा विजिलेंस की टीम को दी गई. जिसके बाद टीम ने आरोपी जिला कृषि पदाधिकारी के ऊपर नजर रखनी शुरू की.


news image


मंगलवार को टीम ने रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कृषि पदाधिकारी के दफ्तर से ही उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि इससे पहले भी कृषि पदाधिकारी शंकर झा मीडिया में सुर्ख़ियों में रहे हैं. कुछ ही दिन पहले लॉकडाउन के दौरान इनको जान से मारने की धमकी भी मिली थी. नकली बीज मामले में किसानों की शिकायत पर जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा ने छापेमारी की थी. इस दौरान रिया फर्टिलाइजर के मालिक पंकज कुमार चौधरी उनसे उलझ गया और उसने जान से मारने की धमकी दे दी.


13 मई को गुलाबबाग में खाद बीज के कालाबाजारी व्यवसायियों के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा के साथ किये गए दुर्व्यवहार के आलोक में पूर्णिया के गुलाबबाग के सात खाद बीज व्यवसायियों के निबंधन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.  


news image