Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
04-Oct-2019 06:07 PM
PATNA: पुनपुन नदी में आई बाढ़ ने पटना-गया रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के रफ्तार को पुरी तरह से रोक दिया है. बाढ़ का पानी पुनपुन-परसा बाजार के पास रेलवे ट्रैक के पास तक पहुंच गया है. जिसके कारण पटना-गया रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द हो गई है. कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन आरा-सासाराम रूट से किया जा रहा है. वही, वेना - बिहारशरीफ रेलखंड पर भी ट्रैक तक पानी आने के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला गया है.
आज इन ट्रेनों का बदला गया रूट
1. गाड़ी संख्या 12366 रांची- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन गया-किउल-मोकामा-पटना के रास्ते किया जाएगा.
2. गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन आरा-सासाराम के रास्ते किया जाएगा.
3. गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन सासाराम-आरा-पटना के रास्ते किया जाएगा.
4. गाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस का परिचालन इस्लामपुर-पटना-किउल-झाझा-प्रधानखूंटा-राजाबेरा के रास्ते किया जाएगा.
5. गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का परिचालन राजाबेरा-प्रधानखूंटा-झाझा-पटना-इस्लामपुर के रास्ते किया जाएगा.
6.. गाड़ी संख्या 13329 धनबाद पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन प्रधानखूंटा-झाझा-पटना के रास्ते किया जाएगा.
7. गाड़ी संख्या 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर-तिलैया-गया के रास्ते किया जाएगा.
8.. गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन गया-तिलैया-राजगीर के रास्ते किया जाएगा.
9. गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन आरा- सासाराम के रास्ते किया जाएगा.
10. गाड़ी संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का परिचालन पटना- फतुहा -दनियावां-बिहारशरीफ-राजगीर के रास्ते किया जाएगा.
11. गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर-बिहारशरीफ–दनियावां-फतुहा-पटना रास्ते किया जाएगा.