ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / पूजा सिंघल के खिलाफ चार्जशीट दायर, 5 हजार पन्नों का चार्जशीट ED ने...

पूजा सिंघल के खिलाफ चार्जशीट दायर, 5 हजार पन्नों का चार्जशीट ED ने कोर्ट में किया दाखिल

05-Jul-2022 03:00 PM

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ PMLA कोर्ट रांची में ईडी ने चार्जशीट दायर की है। दो बक्सों में दस्तावेज लेकर ईडी के अधिकारी कोर्ट पहुंचे थे। करीब 5 हजार पन्नों का चार्जशीट ईडी ने कोर्ट में दाखिल किया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप पत्र ईडी ने दाखिल किया है। 


बता दें कि निलंबित IAS पूजा सिंघल को 11 मई को मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। खूंटी में उपायुक्त रहते हुए पूजा सिंघल ने यह अनियमितता की थी। बीते महीने ईडी की टीम ने पूजा सिंघल और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। 


जिसके बाद 11 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।14 दिन की रिमांड पर पूछताछ भी की गई थी। जिसके बाद 25 मई को उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य खराब रहने का हवाला देकर पूजा सिंघल ने ईडी के सामने जमानत की गुहार लगाई थी। 


वही बीते सोमवार को ईडी की विशेष अदालत में पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को 12 जुलाई तक के लिए टाल दिया। अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ PMLA कोर्ट रांची में ईडी ने चार्जशीट दायर की है