ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / प्रमोशन में रिजर्वेशन की व्यवस्था फिर से लागू करना चाहती है नीतीश सरकार,...

प्रमोशन में रिजर्वेशन की व्यवस्था फिर से लागू करना चाहती है नीतीश सरकार, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की है तैयारी

02-Nov-2019 08:09 AM

PATNA : बिहार के अंदर सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में रिजर्वेशन की पुरानी व्यवस्था लागू करने के लिए नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। प्रमोशन में रोक के अपने ही फैसले को खत्म कराने के लिए नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि की प्रोन्नति के मामले पर आगामी 5 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है, राज्य सरकार उसी दिन कोर्ट से यथास्थिति बहाल रखने के लिए पूर्व में दिए गए आदेश को वापस लेने का आग्रह करेगी। 

राज्य सरकार की सेवाओं में पिछले 6 महीने से प्रमोशन पर रोक लगी हुई है। प्रमोशन में रिजर्वेशन की वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अप्रैल महीने में आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने प्रमोशन समिति की बैठक पर ही रोक लगा दी थी। अब राज्य सरकार की नजर कोर्ट में 5 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है। नीतीश सरकार को यह पता है कि अगर कोर्ट इजाजत देगा तब ही प्रोन्नति के मामले में कोई निर्णय लिया जा सकेगा। राज्य सरकार विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक पर रोक के बाद पटना हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

प्रमोशन से जुड़े इस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने का आदेश पारित किया था। इस आदेश के बाद बिहार में प्रमोशन पर रोक लगी हुई है। इस मामले में जब तक कोई फैसला नहीं आ जाता है राज्य सरकार प्रमोशन पर कोई निर्णय नहीं ले सकती। अब नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध करने वाली है कि वह यथास्थिति बहाल रखने के आदेश को वापस ले ले। सुप्रीम कोर्ट ने अगर राज्य सरकार का आग्रह स्वीकार किया तो प्रमोशन में रिजर्वेशन के फार्मूले के साथ राज्य में पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी।