हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Nov-2019 08:10 AM
PATNA: बिहार सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस साल प्रमोशन मिलने के आसार नहीं हैं. सरकारी इम्प्लॉइज को प्रोन्नति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.
इस मामले में राज्य सरकार ने इसी महीने इंटरवेशन पिटीशन दायर की है, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. इस मामले में अगले महीने सुनवाई होगी. ऐसे में ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि साल 2020 में ही प्रमोशन मिलने की संभावना है.
आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बिहार सरकार ने इसी साल अप्रैल के महीने में सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की थी. जिसमें हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने और प्रमोशन से जुड़े मामले की सुनवाई की सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने अपने ही आदेश को हटाने की इजाजत मांगने के लिए हाल ही में इंटरवेशन पिटीशन दायर कर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है. दरअसल बिहार सरकार की सेवाओं में 6 महीने से प्रमोशन पर रोक है. प्रमोशन में दिये जा रहे आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ कुछ पदाधिकारियों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.