ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / ईश्वर-अल्लाह विवाद को लेकर BJP पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा..दुनिया को दिखाने के...

ईश्वर-अल्लाह विवाद को लेकर BJP पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा..दुनिया को दिखाने के लिए ये लोग बापू को फूल चढ़ाते हैं, बार-बार करते हैं महापुरुषों को अपमानित

26-Dec-2024 09:08 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायिका देवी से बीजेपी नेताओं ने माफी मंगवाई। जब लोक गायिका देवी भजन गाने लगी। 


रघुपति राघव राजा राम... ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम गाते ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। स्टेज पर चढ़ कर बीजेपी नेताओं ने देवी से माइक छीन लिया और गायिका से जबरन माफी मांगने को कहा। अब यह मामला तूल पकड़ लिया है। बीजेपी नेताओं के इस रवैय्ये को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी भी बीजेपी नेताओं पर भड़क गयी। 


कहने लगी कि भाजपाई दिखाने के लिए बापू पर फूल तो चढ़ाते हैं लेकिन उनसे बापू का प्रिय भजन तक नहीं सुना गया। बीजेपी नेताओं ने गायिका देवी को माफी मांगने पर मजबुर कर दिया। लोक गायिका देवी को यह कहना पड़  गया कि अगर मैंने किसी की भावना को आहत किया है तो क्षमा चाहती हूं। बीजेपी नेताओं के समक्ष माफी मांगने के बाद देवी मंच से नीचे उतरकर वहां से चलीं गई।


इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी ने घटनाक्रम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बापू का प्रिय भजन गाने पर बीजेपी नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम उनसे नहीं सुना गया। दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है। दिखावे के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन असल में उनका अपमान करते हैं। भाजपा को हमारी सहिष्णु और समावेशी संस्कृति-परंपरा से इतनी नफरत है कि वे हमारे महापुरुषों को बार-बार अपमानित करते हैं।