Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
03-May-2024 08:03 AM
By First Bihar
DESK : उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर यह है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह केवल चुनाव प्रचार करेंगी और राहुल गांधी भी भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सामना करने की बजाय रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे। जहां इससे पहले इनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ा करती थी।
दरअसल, कांग्रेस के तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी इस बार अमेठी नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले खबर थी कि इस सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन, अब यह साफ़ हो गया है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी बस सिर्फ पार्टी के लिए प्रचार करती हुई नजर आएंगी।
मालूम हो कि, 2019 के चुनावों में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में हराया था। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं। 2022 के चुनाव में अमेठी और गौरीगंज से समाजवादी पार्टी अपने दो विधायक बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद भी राहुल गांधी इस बार स्मृति ईरानी से सामना नहीं करने का निर्णय लिया है वो अब रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में नजर आएंगे।
वहीं, राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने की एक और वजह यह भी बताया जा रहा है कि यह लोकसभा सीट पर न सिर्फ कांग्रेस जीत रही है बल्कि अभी भी बड़ा मार्जिन भी बरकरार रखे हुए है। अमेठी के उलट यहां बीजेपी के पास अभी भी कोई बड़ा फेस नहीं है। बीजेपी ने यहां योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि दिनेश के सामने राहुल गांधी का कद उनकी राह आसान करेगा।
आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। अमेठी और रायबेरली दोनों ही सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।