रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
19-Feb-2020 08:46 PM
PATNA : बिहार में एक नेता के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. सहरसा लोकसभा के पूर्व सांसद और सोनवर्षा विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्यनारायण यादव की पत्नी ने उनके पति का किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगया है. पत्नी सुशीला देवी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपने जीविकोपार्जन में पति द्वारा आर्थिक सहायता नहीं देने और पेंशन की राशि दूसरी महिला रीता यादव को दिये जाने का गंभीर आरोप लगाया है.
मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना इलाके की है. जहां खजुराहा पंचायत के स्वर्गीय भोली प्रसाद यादव की बेटी सुशीला देवी ने अपने पति के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सांसद की पत्नी सुशीला देवी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत कर पेंशन की आधी राशि दिये जाने तथा पेंशन अभिलेख में झूठा नाम दर्ज कराये जाने की जांच कर पूर्व सांसद पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. हालांकि, पीड़िता की शिकायत के बाद बिहार विधानसभा अवर सचिव पूनम सिन्हा ने पूर्व सांसद और पूर्व विधायक से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है. पूर्व सांसद की सुशीला देवी ने बताया कि बीते कई वर्षों से पति द्वारा उन्हें उनके अधिकार से वंचित कर रखा है. साथ ही पति द्वारा पेंशन के प्रपत्र में गलत जानकारी देते हुए दूसरी महिला रीता यादव का नाम दर्ज करा दिया गया है.
सुशीला को जीविका उपार्जन के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दिये जाने से बेटे पर आश्रित सुशीला को बहू की ओर से अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस दौरान पति से जीविका खर्च मांगे जाने पर लगातार झूठा आश्वासन दिया गया. पीड़िता ने यह भी बताया कि बीते कई सालों से पूर्व सांसद रीता दास उर्फ रीता देवी नाम की महिला के साथ रह रहे हैं. इन आरोपों को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि इस संबंध में कुछ नहीं कहना है.