Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
19-Jun-2020 10:55 AM
By MERAJ AHMAD
GOPALGANJ : गोपालगंज में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया.
घटना मांझागढ़ के अदमापुर गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मांझागढ़ के अदमापुर की रहने वाली 18 साल की लड़की का प्रेम प्रसंग अपने ही गांव के रहने वाले एक 21 साल के युवक के साथ चल रहा था. वे दोनों शादी भी करना चाहते था, लेकिन लड़की के परिवारवालों को यह बात नागवार गुजरी.
लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी. लड़की की शादी 28 जून को होने वाली थी. घर में इसकी तैयारी भी चल रही थी. इसी बीच शादी ने महज 09 दिनों पहले आज प्रेमी युगल ने गांव के बाहर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि एक युवक और युवती का शव पड़ा हुआ ह . पास जाने पर पता चला कि युवक की सांस चल रही है. ग्रामीणों ने इसकी सुचना मांझागढ़ पुलिस और घरवालो को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे घरवालों युवक को अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. वहीं ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.