Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
02-Oct-2019 02:09 PM
By Amit Srivastav
BETTIAH : बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश के प्रकरण के बाद एक के बाद एक नए ऐसे मामले सामने आये. यूपी और बिहार में प्रेमी जोड़े के ऐसे कई वीडियो सामने आये जो सोशल मीडिया पर प्रशासन से मदद मांगते दिखे. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है पश्चिमी चंपारण जिले से जहां इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा अपनी जान को ख़तरा बताते हुए पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है.
घटना जिले के बेतिया इलाके की है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने घर से भागकर शादी की. दोनों के वीडियो के अलावा लड़की का एक लेटर भी सामने आया है. जिसमें लड़की ने लिखा है कि वो अपने प्रेमी के साथ बहुत खुश हैं. लड़की का नाम अमृता और लड़के का नाम राज बताया जा रहा है. लड़की ने लिखा है कि उसने राज से अपनी मर्जी के साथ शादी रचाई है. वह राज के साथ ही रहना चाहती है. उसने आगे लिखा है कि अगर उसके परिजन कोई केस करते हैं तो वह झूठा साबित होगा.
लड़की ने अपने घरवालों के ऊपर आरोप लगाया कि परिजनों द्वारा उसके ससुराल के लोगों को परेशान किया जा रहा है. उसके पिता खासकर लड़के के छोटे भाई और उसके दोस्तों को प्रताड़ित कर रहे हैं. लड़के के छोटे भाई ने बताया कि लड़की का मौसेरा भाई उसे जान से मारने की धमकी देता है. घरवालों और दोस्तों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.