सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
09-Jun-2023 08:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शिक्षा सुधारने की जिम्मेवारी कड़क आईएएस ऑफिसर के के पाठक को दे दी गई है। जिम्मेदारी संभालते ही के के पाठक भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पाठक ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही बड़ा निर्देश जारी किया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि राज्य के सभी शिक्षक अब हर रोज शिक्षा विभाग को यह बताएंगे कि वह अपने स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में उपस्थित हैं। इसको लेकर एक स्पेशल सेल बनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ शिक्षा विभाग के विभागीय कार्यालय जिला और प्रखंड स्तर के सभी कार्यालय अब शनिवार को भी खुलेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक लेटर नहीं जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केके पाठक ने गुरुवार को कार्यभार संभालते ही निदेशालयों पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि - प्रथम फेज में स्कूलों में शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति पर फोकस होकर निरीक्षण करना है। दूसरे फेज में स्कूलों में पढ़ाई की जांच की जाएगी। इसके निरिक्षण के लिए अधिकारियों को वाहन भी मुहैया करवाया जायगा।
इसके साथ ही डीईओ ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति सुबह 9:30 बजे और शाम 6:00 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जाएगी। इसके साथ ही हररोज कितने स्कूलों में निरिक्षण किया गया , कहां कितने टीचर पेरजेंट मिलें, बिना कोई आवेदन के कितने बच्चे गायब थे, स्कूलों में मिड डे मिल बना या नहीं, इन सभी बातों की जानकारी अपर मुख्य सचिव खुद डीईओ या डीपीओ से लेंगे।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी जब के.के. पाठक 2009 में शिक्षा विभाग के सचिव थे तो उन्होंने कॉलेजों, यूनिवर्सिटी के टीचर की उपस्थिति जांचने के लिए विभाग की मोनेटरिंग सेल बनवायी थी। इसके तरह हर दिन कॉलेजों से दो समय हजारी ली जाती थी। पाठक 28 जुलाई 2009 को लेकर 4 अक्टूबर 2010 तक शिक्षा विभाग के सचिव थे।